रोहन: एक लंबा-तड़ंग, खुबसूरत चेहरा वाला लड़का, जिसका अंदर छुपा है एक बड़ी राज।
श्वेता: एक बिंदास, स्टाइलिश लड़की, जो है रोहन की सबसे अच्छी दोस्त।
रोहन और श्वेता, दोनों एक ही हॉस्टल के कमरे में रहते थे और उनकी दोस्ती इतनी गहरी थी कि जैसे वो दो दरिया एक समुंदर में मिल गए हों। हर राज, हर खुशी, हर दुख दोनों साथ बांटते थे। पर एक राज़ था जो रोहन चुपके से अपने दिल में दबाए रखता था - वो एक क्लोसेट क्रॉसड्रेसर था।
हर रात जब श्वेता इतनी जाती थी, तो रोहन अपने पूरे ज़री वाली साड़ी को निकलता, छोटी बिंदी लगाता, और खुद को राधिका में तबदील कर लेता।राधिका एक ख़ूबसूरत लड़की थी, जिसकी बाल रात की रानी जैसे चमकते थे, आँखों में सपनों की चमक थी, और जिसके झुमके हर हरकत में मुस्कुराते थे।
राधिका एक राज़ थी, एक सपना जो सिर्फ रात के अँधेरे में जागता था। दिन में तो रोहन वही लंबा-तड़ंग लड़का, बस थोड़ा सा चुप जैसा कुछ खोया हुआ। श्वेता उसकी ये चुप को कभी-कभी समझने की कोशिश करती है, पर रोहन कभी कुछ नहीं बताता।
एक रात सब बदल गया.
श्वेता कभी-कभी रात में पानी पीने उठती थी। उसकी रात भी वो पानी लेने गई, तो उसने देखा कि रोहन की अलमारी खुली है, और उसके अंदर से एक अनारकली सूट चमचम कर रहा है। श्वेता ने आगे बढ़कर देखा, तो वो हेयरन रह गई। सामने खड़ी थी राधिका, पूरी शान से सजके, आँखों में एक अजीब सी चमक के लिए।
श्वेता को समझने में वक्त नहीं लगा। रोहन का राज उसके सामने आ गया था। शुरू में तो दोनो चुप रहे, एक अजीब सी खामोशी छायी रही। पर फ़िर श्वेता ने एक अजीब सी मुस्कुराहट के साथ कहा, "राधिका, तो आख़िरकार हम दोनो मिल ही गये!"
उस रात से उनकी दोस्ती और भी गहरी हो गई। श्वेता ने राधिका को कभी जज नहीं किया, उसके राज़ को अपने दिल में छुपाये रखा। वो दोनो मिलकार राधिका के लिए मेकअप टिप्स देते, उसके साथ साड़ी पहनते, और रातों में बातें करते जब तक कि सुबह होने वाली होती।
राधिका की वजह से रोहन और श्वेता के बीच एक नया बंधन बन गई थी। वो जानते थे कि दुनिया शायद राधिका को समझ न पाए, पर उनके लिए तो राधिका एक अनमोल मोती थी, जिसको वो अपने दिल के सबसे साफ कोने में छुपाके रखते थे।
P.S: As an initiative to encourage our young writers I have posted this small story written by Radhikaa.
Hi
Thank you for your comment 😍